20 सालों में इंसान को टक्कर देगा कंप्यूटर

अभी हम कंप्यूटर के मालिक हैं और उसे जैसे चाहे वैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन दो दशक बाद कंप्यूटर का दिमाग हमारे दिमाग को टक्कर देने लगेगा। हॉलिवुड फिल्मों में दिखने वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब पर्दे से निकलकर हकीकत बनने की राह पर है। द इंडिपेन्डेंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मशहूर वैज्ञानिक ने भविष्यवाणी की है कि 2030 तक कंप्यूटर की शक्ति, इंसानी बुद्धि के बराबर हो जाएगी। इसकी वजह है दुनिया भर में तेजी से फैल रही एडवांस टेक्नॉलजी। कंप्यूटर गुरु डॉक्टर रे कुर्जवेल के मुताबिक 20 वीं शताब्दी में जितना टेक्निकल विकास हुआ था उससे 32 गुना ज्यादा विकास अगली आधी सदी में हो जाएगा। इसका नतीजा यह होगा कि अगले 20 सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंसानी दिमाग को टक्कर देने लगेगी। उन्होंने कहा कि मशीन लगातार वह काम कर रही है जो कभी सिर्फ इंसानी दिमाग के वश की बात थी। इससे वह कई दिक्कतों का समाधान करती है और आने वाले समय में यह और भी दिक्कतें दूर करेगी। अभी तक कंप्यूटर में सिलिकन से बनी टू-डायमेंशनल चिप होती है, लेकिन एडवांस थ्री-डायमेंशनल चिप का विकास भी हो रहा है। साथ ही बायलॉजिकल मॉलिक्यूल से चिप बनाने की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है। थ्री डायमेंशनल मॉलिक्यूलर कंप्यूटिंग हार्डवेयर को मजबूत आर्टिफिशियल दिमाग उपलब्ध कराएगा और यह 2020 तक हो जाएगा। इंसानी दिमाग के दो दर्जन से ज्यादा अंदरूनी हिस्सों के मॉडल बना लिए गए हैं। पिछली आधी सदी को देखें तो हर दो साल में कंप्यूटर चिप की ताकत दोगुना हुई है।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home