bahushalini

I am with this blog because, i want to update or share the news related to any as a personnel, bollywood and business etc.

Wednesday, February 13, 2008

इंडिका को ग्रीन फ्यूल पर चलाने की योजना

नैनो के बाद टाटा मोटर्स अब एक नया मील का पत्थर साबित करने जा रही है। उसने पैसेंजर और कमर्शल सेगमेंट में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार लाने की योजना बनाई है। पैसेंजर कारों में इंडिका भी शामिल है। इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, कंपनी मिश्रित ईंधन, आंशिक और पूरी तरह हाइब्रिड, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन पावर युक्त गाड़ियों पर काम कर रही है। इनमें से कुछ का वर्ष 2011 तक कमर्शल प्रोडक्शन किया जा सकता है। कंपनी पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड गाड़ी पर काम कर रही है, जो करीब 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकेगी। इसे इंडिका कार और इसके विभिन्न वर्जन में लगाया जाएगा। टाटा मोटर्स लिथियम आयन बैटरियों का इस्तेमाल करते हुए पांच प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी काम कर रही है। इसे भी इंडिका के प्लैटफॉर्म पर लाया जाएगा। यह गाड़ी एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर चल सकेगी। टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा, कंपनी अल्टरनेट फ्यूल के विकास के लिए काम या मदद कर रही है। इसमें बायोफ्यूल और हाइड्रोजन आदि शामिल हैं। इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन भी हैं। यह पैसेंजर कार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट दोनों के लिए है। उन्होंने प्रॉडक्ट्स के बारे में विशेष योजना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।





0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home