स्मोकर्स से शादी नहीं करना चाहती लड़कियां
स्मोकिंग करने वालों के लिए एक और बुरी खबर है। अब यह लड़कियों को भी आपसे दूर भगाती है। गैर सरकारी संगठन सलाम बॉम्बे फाउंडेशन की ओर से कराए गए एक सर्वे के मुताबिक कम से कम 75 फीसदी लड़कियां स्मोकिंग करने वाले लड़कों से शादी करना पसंद नहीं करतीं। इसके अलावा, कम से कम 67 परसेंट लड़कियों को स्मोकर्स के साथ डेट पर जाना भी पसंद नहीं है।
आर्मेक्स कंसल्टेंट्स की इस स्टडी का टॉपिक था स्मोकिंग और तंबाकू सेवन पर युवाओं का अपने और अपने जीवनसाथी के प्रति रवैया। फाउंडेशन की अधिकारी देविका चड्ढा ने बताया कि 47 परसेंट युवा धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करने वालों को अपने आसपास भी फटकने नहीं देना चाहते।
स्टडी के अनुसार 46.4 परसेंट लोग दोस्त-कॉलीग्स से स्मोकिंग सीखते हैं जबकि 30.4 फीसदी स्मोकर्स ने कहा कि वे टेंशन दूर करने के लिये ऐसा करते हैं।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home