bahushalini

I am with this blog because, i want to update or share the news related to any as a personnel, bollywood and business etc.

Tuesday, February 19, 2008

अब आई टाटा की हवा हवाई कार!


हाइड्रोजन, पानी और अब हवा। साल भर में आप कंप्रेस्ड एअर (हवा) से चलने वाली कार भी देख सकेंगे। एक फ्रांसीसी इंजीनियर इन दिनों पांच सीट वाली ऐसी ही कार को फिनिशिंग टच देने में लगा है। कार का वजन होगा 350 किलो और कीमत 2500 पौंड से कुछ अधिक। वन किट में हवा कार्बन फाइबर की टंकी में स्टोर होगी। यह तीन मिनट में भरी जा सकेगी। लंबी यात्राओं के दौरान हवा गर्म करने की व्यवस्था होगी ताकि ठीक स्पीड मिल सके। खर्च भी बहुत कम आएगा। यह एक पौंड में करीब 125 मील (करीब 200 किलोमीटर) चल सकेगी। टंकी में हवा कंप्रेस्ड एअर स्टेशनों से तो भरवाई जा ही सकेगी, घर में भी कार दिए गए कंप्रेशर की मदद से हवा भरी जा सकेगी। इसमें करीब चार घंटे का वक्त लगेगा। कभी फॉर्मूला-वन से जुड़े रहे गॉय नेगरे को इस काम में कम समय नहीं लगा है। एक दशक से वह लगे हैं, लेकिन सफलता की आस अब जगी है जब भारतीय मोटर कंपनी टाटा उन्हें सहयोग करने को तैयार हुई। नेगरे गाड़ी बेचने का लाइसेंस भी टाटा को ही देंगे। लेकिन टाटा के पास यह अधिकार भारत के लिए होगा। दुनिया के बाकी हिस्से के लिए नेगरे चाहेंगे कि कंपनियां अपनी-अपनी फैक्ट्री लगाएं और कार बिना किसी बिचौलिए के बेचें। उनके मुताबिक यह कार दुनिया के एक फीसदी कार बाजार पर कब्जा कर सकती है। यानी हर साल कम से कम पौने सात लाख कारें बिकेंगी। मैकेनिकल इंजीनियर भी नेगरे के इस कंसेप्ट को लेकर उत्साहित हैं। टेरी स्पेल ने कहा 'यह बढि़या प्रयोग है। चाहूंगा कि वह सफल हों।' स्पेल के मुताबिक इसकी सारी सफलता सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर निर्भर करेगी। उधर नेगरे का कहना है कि सुरक्षा इस कार के लिए मुद्दा नहीं है। कार पूरी तरह सुरक्षित है। अगर टंकी दबाव से फट भी जाती है तो सिर्फ तेज आवाज होगी और ज्यादा से ज्यादा कानों को नुकसान पहुंच सकता है। टाटा ने इस साल के अंत तक ऐसी छह हजार कार तैयार करने का अनुमान लगाया है। नेगरे ने अपनी कंपनी का नाम 'एमडीआई' रखा है। नेगरे ने जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका समेत 12 और देशों में भी इस कार को लाने के लिए कॉन्ट्रेक्ट किया है।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home