bahushalini

I am with this blog because, i want to update or share the news related to any as a personnel, bollywood and business etc.

Tuesday, February 19, 2008

अब दुनिया की पहली वुडेन कार की बारी

कारों के एक से बढ़कर एक मॉडल आने के बाद अब इंतजार कीजिए लकड़ी से बनी कार का। अमेरिका की नॉर्थ कैरलाइना स्टेट यूनिवर्सिटी के इंजीनियर जो हरमन (27) अपने स्टूडेंट्स के साथ मिलकर इन दिनों वुड की सुपर कार बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। इस कार का नाम 'द स्पिलिंटर' रखा गया है और उम्मीद है कि यह इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी। कार भले ही लकड़ी की हो, लेकिन इसकी 240 किलोमीटर की स्पीड हैरत में डालने वाली होगी। हरमन इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि लकड़ी जैसे कुदरती तत्व की खूबियों की वजह से इससे कोई चीज बनाना शानदार अनुभव है। हालांकि, हरमन को इस बात को लेकर आशंकाएं हैं कि उनकी यह नायाब कोशिश व्यावसायिक नजरिए से कामयाब हो पाएगी या नहीं।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home