खतरा भांपते ही रुक जाएगी कार
अगर कार खुद ही आगे टकराने का खतरा भांप कर रुक जाए तो कैसा रहे। यह मुमकिन होगा बीएमडब्ल्यू की नई कार में। कहा जा रहा है कि यह कार कभी क्रैश नहीं होगी। इसमें एक लेजर गाइडेंस सिस्टम होगा जो आगे खड़े वीइकल को देख लेगा और खुद ही आपके लिए ब्रेक लगा देगा। यह टेक्नॉलजी अगले साल की शुरुआत तक ऑस्ट्रेलिया में आ जाएगी। यह 30 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार में काम करेगी। यह मापेगी कि आपकी कार और सामने वाली कार के बीच कितना फासला है। एक सेकंड के भीतर यह 50 कैलकुलेशन करेगी कि सुरक्षित तरीके से कार रोकने के लिए ब्रेक पर कितना जोर लगाने की जरूरत है। अगर आपके आगे चल रहे वीइकल की स्पीड कम होती है या वह रुकता है और आप कोई प्रतिक्रिया नहीं करते हैं तो कार खुद ब्रेक लगा लेगी। अभी मार्केट में इस तकनीक के सबसे नजदीक की तकनीक एक्टिव क्रूस कंट्रोल है। जो बीएमडब्ल्यू की 5 और 6 सीरीज में लगी है। इस सिस्टम में एक रेडार बीम का भी इस्तेमाल किया गया है जो लगातार आपकी और आपके आगे वाले वीइकल के बीच की दूरी मापेगा। इसका मतलब है कि आप गाड़ी की स्पीड और आगे वाले वीइकल से दूरी सेट कर सकते हैं और तब आराम से बैठ सकते हैं। बाकी का काम गाइडेंस सिस्टम खुद करेगा। इसके अलावा अगर ड्राइविंग करते समय आप अपने लेन से बाहर आते हैं तो, सिस्टम स्टिरिंग वील में वाइब्रेशन पैदा कर आपके अलर्ट करेगा। बीएमडब्ल्यू के प्रवक्ता टोनी एड्रिविस्की ने कहा कि भविष्य में एक्टिव क्रूस सिस्टम सस्ती कारों में भी आने लगेगा। उन्होंने कहा कि अभी जो खास है कुछ सालों में वह नॉर्मल हो जाएगा। इससे ड्राइव करना कम थकाने वाला और कम तनावभरा हो जाएगा।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home